Jaunpur News : घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Naya Savera Network
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे और घर के कमरों में सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित इन्द्र कुमार उर्फ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर घर में रखी सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, नथुनी, चांदी की पायल, करधनी, छागल सहित परिवार के अन्य कीमती आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!