Jaunpur News : अस्पताल परिसर बना संक्रमण का अड्डा, एचआईवी, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का बढ़ा खतरा

Naya Savera Network

बीडीओ वायरल होते ही रात्रि में जेसीबी मशीन से कराया गया दुरुस्त
रतन लाल आर्य
जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में उपयोग की गई मेडिकल सिरिंज, इंजेक्शन की सूइयां और अन्य जैव-चिकित्सा (बायोमेडिकल) कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका के साथ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर बिखरे मेडिकल कचरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंजें, दवाओं के खाली डिब्बे और प्लास्टिक अपशिष्ट पड़े मिले। उधर बीते शुक्रवार को अस्पताल परिसर की खामियों का बीडीओ वायरल होते ही रात्रि में अस्पताल प्रबंधन द्वारा जेसीबी मशीन से दुरुस्त करा दिया गया।खतरनाक बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। खुले में पड़े इस कचरे के संपर्क में आने से आम नागरिकों, बच्चों और आवारा पशुओं के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो इस्तेमाल की गई संक्रमित सूइयों से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सहित कई गंभीर संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल रहती है। इसके अलावा कुत्ता काटने के मरीजों के उपचार में प्रयुक्त रेबीज वैक्सीन की सूइयां भी खुले में पड़ी मिलीं, जो लापरवाही की गंभीरता को और बढ़ाती हैं। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की अपील की है।

अधीक्षक ने उल्टे ही दर्ज कराया मुकदमा

बक्शा: सीएचसी अस्पताल परिसर में सुईयों एवं कचरा का बीडीओ वायरल होते ही अधीक्षक द्वारा बक्शा थाने पर बीडीओ व फोटो बनाने वाले के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप लगा उल्टे ही मुकदमा दर्ज करा दिया है। शनिवार को अस्पताल पहुँचे विवेचक ने घटना की पूरी जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि नौपेड़वा बाजार निवासी पत्रकार सूरज जायसवाल अस्पताल पहुँच स्टापकर्मियो से वाद-विवाद कर सरकारी कार्य में बांधा डालते हुए फोटो व बीडीओ बनाये। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरज मुझसे भी वाद-विवाद कर लिए। उधर सूरज जायसवाल ने बताया कि मैं सिरिंज आदि का बीडीओ बनाकर अधीक्षक का वर्जन लेने गया था जहां मेरे साथ अभद्रता की गई।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!