जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से शनिवार को कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल से बक्शा, खुटहन, सरपतहां और जलालपुर सहित कई थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।
बक्शा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को खुटहन का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह जलालपुर थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को बक्शा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सरपतहां के थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह को एसओजी भेजा गया है। एसओजी से राम आसरे को सरपतहां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पीआरओ सतेंद्र विक्रम सिंह को जलालपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमेश कुमार को एसओजी से रामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।






