Jaunpur News : विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों की प्रतिभा से गदगद हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Team NSN
सवालों के फटाफट जवाब देकर बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास
सिकरारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और आत्मविश्वास को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं बीआरसी में आयोजित एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में कक्षा 3 की अंग्रेजी की कक्षा का अवलोकन करते हुए बीएसए ने बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ पाठ पढ़ा। इसके साथ ही व्याकरण से संबंधित उनके प्रश्नों का भी बच्चों ने तत्परता से सही उत्तर दिया, जिससे बीएसए ने विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन की सराहना की।
इसके बाद उन्होंने कक्षा 2 का निरीक्षण किया, जहाँ बच्चों से दीवार पर लगे लर्निंग पोस्टर पढ़वाए तथा हिंदी और अंग्रेजी की कविताएँ सुनाने को कहा। बच्चों ने बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


निरीक्षण के उपरांत बीएसए ने बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एफ.एल.एन. प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवाचारों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि बच्चों के आधारभूत भाषा एवं गणितीय कौशल का समुचित विकास हो सके।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना उपाध्याय, मंजू जैसवार, गजाला बानो, नेहा जायसवाल, तथा शिक्षक श्यामधर यादव, माधुरी सिंह एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।
प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उमाकांत वर्मा की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!