Delhi News : अभिषेक पांडे को मिला आईएसपीपी डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवॉर्ड

Team NSN
नई दिल्ली। भारत स्थित सेंटियंट वर्ल्ड एडवोकेसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ) अभिषेक पाण्डेय को इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी कॉलेज, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित "आईएसपीपी डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवॉर्ड" से  सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान  25 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में गोदरेज  कंपनी समूह के  एमडी नादिर एम. गोदरेज के हाथों प्रदान किया गया। यह सम्मान  अभिषेक पाण्डेय की उत्कृष्ट उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। अभिषेक के पिता एडवोकेट भारत पांडे मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग से सेवानिवृत होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अभिषेक पांडे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद स्थित पूरे दलपत शाह गांव के मूल निवासी हैं। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

भाजपा ​मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिं​ह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!