Jaunpur News : भाजपा की मासिक बैठक में 2027 चुनावी तैयारियों पर मंथन

Naya Savera Network
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को मड़ियाहूं स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही वर्ष 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से तैयारी शुरू करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इस अवसर पर बी. नारायण दुबे, डॉ. आलोक सिंह, जिला महामंत्री स्कंद पटेल, ज्ञान प्रकाश पटेल, मोहन राजभर, नाजा दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!