Jaunpur News : दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख का इनामी भोले राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Naya Savera Network
जौनपुर। चर्चित दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी भोले राजभर ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस की गिरफ्तारी अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि एक मई को खेतासराय थाना क्षेत्र में दुल्हा आजाद बिंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार चल रहे भोले राजभर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश और दबिश देने का दावा कर रही थी, लेकिन आरोपी सीधे न्यायालय पहुंचकर सरेंडर करने में सफल रहा। इस बीच कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी मृतक की बहन को सरेंडर की सूचना मिलते ही वह भावुक हो गई। अब भोले राजभर न्यायिक हिरासत में है और पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!