मड़ियाहूं, जौनपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं की मोबाइल एक्स-रे टीम ने मंगलवार को ग्राम अजोशी एवं ग्राम पंचायत फत्तूपुर में घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 70 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिनमें 48 पुरुष एवं 22 महिलाएं शामिल रहीं।
मोबाइल एक्स-रे टीम ने संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह और उपचार से जोड़ने का कार्य किया। टीम में डॉक्टर कीर्ति कुमार, फार्मासिस्ट सुरेंद्र प्रताप, एक्स-रे टेक्नीशियन राजेंद्र प्रसाद तथा स्टाफ नर्स विनीता देवी शामिल रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच और इलाज के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)