Jaunpur News : भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा प्रारम्भ की गई "भारत नेट उद्यमी योजना"

Naya Savera Network
जौनपुर। प्रचालन प्रमुख भारत संचार निगम लिमिटेड जौनपुर अंकुर तिवारी ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्‌देश्य से "भारत नेट उद्यमी योजना" का सुभारम्भ किया गया है। योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति कम पूंजी लगाकर अपना ब्यवसाय शुरू कर सकते हैं। योजना के शुरुआती चरण में लगभग डेढ़ लाख रुपये के न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होगी।
BSNL से जुड़ने के बाद उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड सेवाओं से उपभोक्ताओं को जोड़ने का कार्य करना होगा। इसक लिए विभाग की ओर से आकर्षक भुगतान की व्यवस्थाकी गई है। श्री तिवारी ने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना का मुख्य उद्‌देश्य युवाओं को उनके गृह जनपद में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपनी आजीविका का संचालन कर सकें एवं साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का शहरों की ओर पलायन कम हो सके। सुल्तानपुर व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबन्धक रमाशंकर राम ने इस योजना को युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर बताया। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवक BSNL कार्यालय जौनपुर में कार्यरत अवर दूर संचार अधिकारी अनिल कुमार से उक्त मोवाइल नंबर पर 9453105033 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!