Jaunpur News : समाज के विभिन्न वर्ग कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे : अशोक सिंह

Naya Savera Network
जौनपुर में समाज विकास क्रांति पार्टी के जिला मुख्यालय का उद्घाटन, अभिनंदन समारोह में जुटे नेता और समाजसेवी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के जौनपुर जिला मुख्यालय के उद्घाटन अवसर पर रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जौनपुर सहित प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाजसेवियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के संगठन को देशभर में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्ग कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याएं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध तथा सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठाते हुए कहा कि इन विषयों पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अब इन मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।

कानून-व्यवस्था और अपराध पर जताई चिंता

अशोक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जनता असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने हाल के कुछ आपराधिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही बिहार में कथित पुलिस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई और कहा कि ऐसे मामलों से लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।

जौनपुर के जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जौनपुर और मछलीशहर के जनप्रतिनिधि आम जनता से दूर होते जा रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने गन्ना मिल समेत कई स्थानीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के दावों के बावजूद कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब भी लंबित हैं।

आगामी चुनाव में मजबूती से उतरने का ऐलान

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी आगामी चुनाव में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी समाज में व्याप्त अराजकता और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाज विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने का संकल्प

अशोक सिंह ने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनआंदोलन का बिगुल फूंक दिया है और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जनहित के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा जताई।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!