मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में स्थित तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण युवक की डूब कर मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की तालाब से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि बुजुर्गा गांव निवासी मोहम्मद इरफान खान पुत्र अब्दुल समद 18 वर्ष रविवार की सुबह 10:00 बजे सेऊर तालाब पर नहाने के लिए आया हुआ था।नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के बाद उसकी डूब कर मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना आसपास के लोगों ने परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा इकराम खान ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)