मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रेलवे लाइन पर एक बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर 12:30 बजे मुंबई से चलकर गाजीपुर जाने वाली गोदान डाउन एक्सप्रेस उक्त गांव से गुजर रही थी। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी शिव बाबू पटेल की 15 वर्षीय पुत्री सुहाना की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार तो सुहाना खाना खाने के बाद सो गई थी और कैसे घर से 500 मीटर दूर रेलवे लाइन पर चली गई किसी को पता नहीं चला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
Jaunpur News : ट्रेन की चपेट में आने से बालिका की मौत
जुलाई 05, 2026
Tags
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)