Jaunpur News : जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सौरभ यादव ने जीता सिल्वर मेडल

Naya Savera Network
थाईलैंड में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जौनपुर, प्रदेश और देश का मान

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के गजना गांव निवासी एवं राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जौनपुर, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सौरभ लंबे समय से कुश्ती के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सौरभ की यह उपलब्धि ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित करेगी। सौरभ की सफलता पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, कोच अशोक सोनकर, अनीस, रमाकांत, मोहम्मद जैद, हिटलर, अकसम सिद्दीकी, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि सौरभ आने वाले समय में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएंगे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!