मड़ियाहूँ, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। हादसे की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा रहा। जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम निवासी महताब अंसारी 28 वर्ष नगर के भंडरिया टोला स्थित अपने ननिहाल से वापस घर जा रहा था। वह जैसे ही अपनी बाइक लेकर शिवपुर बाईपास के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
Jaunpur News : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
जुलाई 05, 2026
Tags


