मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बराई खुर्द के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फूलपुर थाना क्षेत्र में मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुरालीजनों पर युवक की हत्या करने की आशंका व्यक्त किया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि बराई खुर्द निवासी रोशन गौतम 22 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे शव मिलने की सूचना फूलपुर जनपद वाराणसी क्षेत्र के कठिरांव चौकी पुलिस द्वारा दी गई। पुलिस ने बताया कि नकटी भवानी मंदिर के पास युवक का शव मिला है। उसके पास से मिले दस्तावेज से सूचना परिजनों को मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान रोशन गौतम के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम के उपरांत रविवार की सुबह शव परिजन घर लाए।
मृतक युवक के संबंध में बताया जाता है कि युवक की शादी 5 माह पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के करावन भिखारीपुर गांव निवासी चंदा गौतम के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद युवक मुंबई कमाने हेतु चला गया और पत्नी अपने मायके चली गई। परिजनों की माना जाए तो युवक मुंबई से सीधे अपने ससुराल करावन भिखारीपुर गया था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में शव फूलपुर थाना क्षेत्र में मिला। परिजनों ने पुलिस से ससुराली जनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पर पुलिस द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो सकेगा।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

