Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमनापुर गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सौरभ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ गुरुवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोने गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक उसके नहीं जागने पर परिजन वहां पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!