नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयेजित RE-NEET (UG) प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार समय–अपरान्ह् 2 बजे से 5.15 बजे तक जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया है। परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये जौनपुर शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था दिनांकः21.06.2026 दिन रविवार को समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है ।
1- पचहटिया तिराहाः- पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
2- प्रसाद तिराहाः- प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
3- पकड़ी हाइवे अण्डर पासः- पकड़ी हाइवे अण्डर पास से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
4- अलीगंज हाइवे तिराहाः- पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
5- जगदीशपुर चौराहाः-जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
6- चाँदपुर हाइवे अण्डर पासः- चाँदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
7- कुत्तुपुर तिराहाः- कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा ।
दिनांक 21.06.2026 को समयःप्रातः05.00 बजे से क्रार्यक्रम समाप्ति तक शाही किला, जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निम्न पार्किंग व डायवर्जन व्यवस्था की गई है-
पार्किंग व्यवस्थाः-
1. शिया इण्टर कालेजः- इसमे केवल बसों की पार्किंग की जायेगी ।
2. वी0वी0आई0पी0पार्किंग/राइबर अब्बास की पार्किंग(शाही किला के बगल में)-इसमें केवल वी0वी0आई0पी0वाहनों की पार्किंग की जायेगी
3. किला से मानिक चौक तक पार्किंग-इसमें जनपद स्तरीय अधिकारी गण के वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
4. किला से अशोक टाकिज तिराहा तक दाहीने तरफ(सामान्य पार्किंग)-इसमें सामान्य चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
5. अशोक टाकिज तिराहा से किला तक बायें तरफ पार्किंग-इसमें केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
6. किला से अटाला की तरफ सारा पैलेस पार्किंग- इसमें केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
7. राज कालेज पुलिस चौकी के सामने ग्राउन्ड में पार्किंग- इसमें केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
8. केरारवीर मन्दिर से झुलेलाल टुल्स तक रोड के दोनों तरफ पार्किंग-इसमें बस व चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
अतिरिक्त पार्किंगः-
1. राजमहल गेस्ट हाउस के पिछे पार्किंग-चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
2. केरारवीर मन्दिर के सामने घाट के तरफ पार्किंग-चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जायेगी ।
डायवर्जन प्लानः-
1. सिपाह से किला के तरफः-केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन ही जायेंगे शेष सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
2. मानिक चौक से किला के तरफः-कोई वाहन नही आयेंगें सभी वाहन राजमहल की तरफ डायवर्ट किये जायेंगें ।
3. अटाला से किला के तरफः-सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
4. सारा पैलेस से किला के तरफः-केवल पैदल व्यक्ति ही जायेंगें ।
5. सुतरहट्टी तिराहा से किला के तरफः- केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन ही जायेंगे शेष सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
6. अहियापुर तिराहा(बी0एस0उपाध्याय नर्सिंग होम)-अहियापुर से आने वाले वाहन भण्डारी स्टेशन की तरफ तथा भण्डारी स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन को अहियापुर के तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
7. चहारसू तिराहा से किला के तरफः- केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन ही जायेंगे शेष सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
8. नगर पालिका दक्षिणी गेट के सामने गली से किला के तरफः- सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
9. सदभावना तिराहा से किला के तरफः-केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन ही जायेंगे शेष सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
नोटः-निम्नलिखित स्थानों से बडें वाहन/मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे-
1. पालिटेक्निक चौराहा
2. सिपाह तिराहा
3. जोगियापुर तिराहा
4. बदलापुर पडाव
5. मछलीशहर पडाव
6. शाहगंज पडाव
7. अहियापुर तिराहा
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%A4%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%A8.jpg)


0 टिप्पणियाँ