Jaunpur News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शाही किला परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित यातायात योजना तैयार कर ली जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सहायता हेतु हेल्थ बूथ स्थापित किया जाए तथा आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पौध वितरण भी किया जाएगा, जिसके लिए समुचित योजना एवं व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंच, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देशित किया कि प्रतिभागी छात्रों के आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक बस में एक महिला कर्मी तथा एक पुलिस कांस्टेबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा बनी रहे। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और एनसीसी के वालेन्टियर्स की डियुटी लगाये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि कार्यक्रम के फोटोग्राफkavach.up ayush.in के वेबसाइड पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग दिवस आयोजित किये जाएगें जिसके लिए भी सभी संबन्धित अधिकारी तैयारी कर लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, पी0डी0 के0के0 पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ