Jaunpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Naya Savera Network

जलालपुर, जौनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में भव्य योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व तथा स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक शंभूनाथ यादव (जिला समन्वयक, योगपीठ) एवं ललता प्रसाद प्रजापति (योग प्रशिक्षक, पतंजलि योगपीठ) ने महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर्स तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने की। 

उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. बृजेश कुमार मिश्रा, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चंद सेठ (एन.सी.सी. अधिकारी), डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष पाण्डेय (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. अंशुमान सिंह (प्रभारी, रोवर), डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव (प्रभारी, रेंजर्स), कृष्ण सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. मिथलेश सिंह, डॉ. जय सिंह, सोमारू राम (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी) अजय सिंह, प्रमेय सिंह, प्रतिभा सिंह, नीलम सिंह, बफाती अली, युधिष्ठिर कुमार एवं श्री शिवसहारे सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर्स एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योगाभ्यास के साथ सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!