Jaunpur News: तेज रफ्तार मैजिक ने महिला को मारी धक्का हुई मौत, पुत्र घायल

देवकली बाजार में तड़के कड़ी घटना, जांच में जुटी पुलिस

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विदित हो कि 42 वर्षीय सुचित्रा देवी अपने पुत्र अनुज के साथ सड़क किनारे बैठी थी,इसी दौरान केराकत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक (ढाला गाड़ी) अनियंत्रित हो गई। वाहन पहले पीडब्ल्यूडी के संकेतक बोर्ड व पुलिस बूथ के साइन बोर्ड को तोड़ते हुए महिला व उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचे कि जब तक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतका अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। पति बबलू गोड़ मजदूर है।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt