Jaunpur News: सड़क के किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Naya Savera Network

मुंबई जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहे युवक

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकियां नईबाजार चौराहे पर रविवार को उस समय सड़क हादसा हो गया जब युवक अपने चाचा के साथ मुंबई जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर था कि तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में महिला समेत युवक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू उर्फ पटिल कुमार पुत्र शिवप्रसाद 25वर्ष निवासी चौकियां (रेवतीपुर) अपने चाचा रामप्रसाद पुत्र स्व. बिरजू के साथ मुंबई जाने के लिए नईबाजार चौराहे पर खड़े होकर  वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान अनिल प्रजापति 27 वर्ष निवासी सिरकोनी बीना प्रजापति पत्नी अनिल प्रजापति 24 वर्ष के साथ बाइक से आजमगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था जैसे ही चौकियां नईबाजार पहुंचा कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बीना प्रजापति व वाहन की प्रतीक्षा कर रहे राजू उर्फ पटिल घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां उनका प्राथमिक इलाज कर घर छोड़ दिया गया। वहीं बाइक चालक अनिल प्रजापति और सड़क किनारे खड़े रामप्रसाद बाल-बाल बच गए।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!