Jaunpur News: योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है: कृपाशंकर सिंह

बदलापुर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बदलापुर, जौनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के बहरा पार्क, सिंगरामऊ में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बदलापुर विधायक Ramesh Chandra Mishra के द्वारा किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री Kripashankar Singh शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने योग शिविर में पहुंचे लोगों को अंगवस्त्रम एवं एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया। इसके बाद पार्क परिसर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, श्याम राज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील मिश्रा, लवकुश सिंह, महेंद्र, सिकंदर मौर्य, सनी, दिवाकर, मनोज, पुष्पा निषाद, डॉ. विकास सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन