Jaunpur News: अटल पार्क बदलापुर में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बदलापुर, जौनपुर। अटल पार्क में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग गुरु त्रयम्बकम मिश्रा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक रमेश मिश्रा ने योग गुरु त्रयम्बकम मिश्रा का सम्मान किया और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt