जौनपुर। अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना , करंजाकला, जौनपुर में विश्व योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सम्मानित अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी ने पूरे उत्साह और लगन के साथ विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता, समर्पण एवं पूर्ण सहयोग सराहनीय रहा। आप सभी के प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बच्चों ने अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए योगाभ्यास में सराहनीय प्रदर्शन किया। हमें विश्वास है कि आप सभी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, प्रसन्न एवं निरोग भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)