जौनपुर के विभिन्न विकास खंडों में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Naya Savera Network

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसील, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इसी क्रम में विकास खंड मुफ्तीगंज में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की उपस्थिति में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास खंड बदलापुर के बहरा पार्क में माननीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा तथा अटल पार्क में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया, रामपुर में विधायक आरके पटेल, विकास खंड जलालपुर में, प्रमुख जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया।

विकास खंड सुइथाकला में विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने योग शिविर में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया। विकास खंड सिकरारा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। विकास खंड मछलीशहर में पूर्व सांसद बी.पी. सरोज की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम हुआ। विकास खंड खुटहन में ब्लॉक प्रमुख, नोडल अधिकारी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। सभी कार्यक्रमों में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए। योग सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 20 जून 2026 तक जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में लगभग 6,71,370 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसमें जनपद स्तर पर 20,122, तहसील स्तर पर 53,330, विकास खंड स्तर पर 95,608 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 5,02,310 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। यह जनपदवासियों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!