Jaunpur News: झपटमारी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Naya Savera Network

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटमारी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना नेवढ़िया पर दर्ज मुकदमा संख्या 177/2026 में वांछित आरोपी शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी एवं सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संदीप तिवारी, निवासी ग्राम तिवरान थाना नेवढ़िया, को मुखबिर की सूचना पर तिवरान गांव जाने वाले मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से झपटमारी में छीना गया वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, हेड कांस्टेबल गुलाब प्रसाद मौर्य, कांस्टेबल सूरज यादव एवं कांस्टेबल श्याम सुंदर मौर्य शामिल रहे।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!