Jaunpur News: मई गांव में बल्ली से पीटकर युवक की हत्या

Naya Savera Network

घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सोमवार को तीन बजे दो पक्षों में हुए विवाद पश्चात मारपीट में मनबढ़ों ने बल्ली से पीटकर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। सूचना पर एसपी सिटी एवं सीओ सिटी की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल पहुँच घटना की जानकारी कर रही है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करतें हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया (लेदुका) गांव निवासी सुमित कुमार सिंह पुत्र नीरज सिंह गुड्डू अपनी बाइक बनवाने घर से चार किलोमीटर दूर मई गांव आये थे। बतातें है कि बाइक बनवाकर वापस जाते समय मई गांव में स्थित सरकारी शराब की दुकान के आगे दरियावगंज रोड पर स्थित नहर पर सुमित के परिचितों में किसी की बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान शराब की पार्टी चल रही थी। बताते है कि उसी बीच सुमित से मौजूद लोगों से विवाद शुरू हो गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया। मौके पर मौजूद शिवम गौतम, शनि गौतम आदि  सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने समीप स्थित निर्माणाधीन मकान के पास से बल्ली उठाकर सुमित के शिर एवं शरीर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिसमें सुमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को एम्बुलेंस की मदद से नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने गम्भीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पुलिसकर्मियों की मदद से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ बदलापुर, थानाध्यक्ष बदलापुर, तेजीबाजार सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुँच घटना की जानकारी में जुट गई हैं।गयी है। फिलहाल अभी पिता नीरज सिंह गुड्डू ने तहरीर नही दिया है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!