Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने रोका

Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा निवासी 10 वर्षीय राखी मोदनवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सायं पिलकिछा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बालिका के पिता प्रदीप मोदनवाल अपने पुत्र प्रियांशु के साथ शव को कफन में लपेटकर बिना तिकठी के श्मशान घाट लाए थे। बताया जाता है कि वे शव का जल प्रवाह करना चाहते थे। घटना संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची खुटहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी तथा पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर शाहगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पिता का कहना है कि परिवार के सदस्य मजदूरी करने गए थे। घर लौटने पर बेटी फंदे से लटकी मिली। लोगों के कहने पर पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार का प्रयास किया गया। मामले की जांच जारी है।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!