Jaunpur News: गली में पिलर डालने के विवाद में नौ लोगों पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में गली में पिलर डालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता लालबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की देर रात उनके पट्टीदार श्रीकांत, रजनीकांत, शिवाकांत समेत नौ लोग उनके घर के पीछे गली की ओर पिलर डाल रहे थे। 

आरोप है कि उनके पिता ने गली छोड़ने का आग्रह किया, जिस पर सभी आरोपित नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनके पिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) व 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!