गृहकलह से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Technical Team

रामाज्ञा यादव

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान संतोष गुप्ता (45) पुत्र स्वर्गीय लक्खन गुप्ता, निवासी बीबनमऊ गेट के पास, नेशनल हाईवे बाईपास रोड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात की है, जबकि मंगलवार भोर में इसकी जानकारी परिजनों को हुई।

जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक की पत्नी पिछले करीब दस वर्षों से अपने पुत्र और पुत्री के साथ वाराणसी में रह रही थी तथा पति से तलाक का मुकदमा लड़ रही थी। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थी। मृतक अपनी मां के साथ रहता था।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पारिवारिक तनाव लंबे समय से चल रहा था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में पत्नी के पक्ष में न्यायालय से डिक्री हुई थी तथा मृतक कुछ समय के लिए न्यायालय के आदेश पर जेल भी जा चुका था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कहा है कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!