Jaunpur News : अभिषेक सिंह का बिहार पीसीएस में चयन, डॉ. सीडी सिंह ने दी बधाई

जौनपुर। शहर के वाजिदपुर दक्षिणी निवासी अभिषेक सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में होने से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने अपने पुरातन छात्र की सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और लगातार किए गए कठिन परिश्रम को दिया। अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नेहरू बालोद्यान से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद और दिल्ली का रुख किया, जहां रहकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। मूल रूप से वह जौनपुर जिले के पृथ्वीपुर गांव के निवासी हैं और एक सामान्य परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।

Jaunpur News :  अभिषेक सिंह का बिहार पीसीएस में चयन, डॉ. सीडी सिंह ने दी बधाई


नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में अभिषेक ने दो बार प्रयास किया, लेकिन दोनों बार मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिल सकी। लगातार असफलताओं के बावजूद अभिषेक ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। आखिरकार उनके अथक प्रयास रंग लाए और उनका चयन बिहार पीसीएस में हो गया। डॉ. सीडी सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर मेहनत सबसे जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी असफलता से निराश न हों, बल्कि उसे सीख के रूप में स्वीकार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन