Jaunpur News: अटल आवासीय परिसर पट्टीकीरत राय में आयोजित हुई रात्रि जन चौपाल

जौनपुर। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देशों के क्रम में चयनित विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय स्थित अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष डा0 अजय सिंह, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। साथ ही पात्र लोगों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा गांव को पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जाए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि वनवासी परिवारों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण उनका व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना संभव नहीं हो सका, किंतु भविष्य में वह स्वयं गांव का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके आगमन से पूर्व सभी लंबित एवं अवशेष कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

प्रभारी मंत्री के संबोधन के उपरांत विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सभी लोग एकत्र होकर यह जानने एवं परखने के लिए उपस्थित हुए हैं कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर किस प्रकार क्रियान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।          

रात्रि चौपाल कार्यक्रम में पूर्व गृहराज्य मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संवेदनशीलता का परिणाम है कि अतिंम पायदान के व्यक्ति के जीवन को सवारने का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम मे इस बनवास बस्ती में रात्रि चौपाल का आयोजन करके उन्हे शासन से संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। ,

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं गरीब परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा बनवासी समाज के लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 

जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया और शासन से संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा पौधरोपड़ करते हुए वातावरण संतुलन का संदेश दिया गया। 

जनप्रतिनिधिगणो के द्वारा सी0एम0युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अखिलेश कुमार और पिन्टु कुमार को ई्र रिक्शा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रंजना वनवासी, पूजा, सीमा, रवि, अरविन्द पारो, सीता ,बीर बहादुर, सीमा को श्रम कार्ड, सीता सुषमा, उर्मिला, मीरा को अन्तयोदय कार्ड, कवित, सविता,मल्लन देवी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योगना, मुन्ना को पीएम सुर्यघर योजना सहित अन्य को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।  ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में कुल 3078 की जनसंख्या निवास करती है, जिसमें 1498 पुरुष एवं 1580 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 149 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए गए हैं। ग्राम पंचायत में 120 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 227 वृद्धावस्था पेंशन, 62 निराश्रित महिला पेंशन तथा 28 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। मनरेगा के अंतर्गत 206 जॉब कार्ड धारक, 987 आयुष्मान कार्ड धारक तथा 89 अंत्योदय एवं 520 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत में 78 इंडिया मार्क हैंडपम्प संचालित हैं तथा 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में कुल 69 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 19 आवास, 09 शौचालय तथा 03 पेंशन लाभार्थी हैं। बस्ती में 23 जॉब कार्ड धारक, 15 आयुष्मान कार्ड धारक परिवार, 11 अंत्योदय एवं 07 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल सुविधा हेतु 04 इंडिया मार्क हैंडपम्प संचालित हैं तथा 01 स्वयं सहायता समूह कार्यरत है।  

जिलाधिकारी ने मंत्री को आश्वस्त कराया है कि जितने भी योजना से लाभ से अभिसिंचित करने से रह गया है शीघ्र ही अवशेष को भी योजनाओ से लाभान्वित करा दिया जाएगा। उन्होने सभी अधिकारियों के कार्यो की प्रशंषा करते हुए उनके कार्यो की सराहना भी की। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकास खंड रामपुर के आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु बधाई दी गई एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री स्कन्द पटेल, के0पी0 मिश्रा0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt