Jaunpur News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरजू प्रसाद महाविद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार की सुबह से ही सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव जौनपुर में  योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।डॉ अनूप कुमार मौर्य ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सहित आसपास के लोगों को  योगाभ्यास कराया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को क्रमबद्ध तरीके से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम और शरीर को सक्रिय करने वाले अभ्यासों से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, सिंहासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराये गये।

प्राणायाम सत्र में सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ  ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित अन्य श्वास संबंधी अभ्यास किए। योग गुरू डॉ अनुप कुमार मौर्य ने सभी आसन और प्राणायाम की सही विधि समझाते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है। जिससे हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास होता है!अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुलायम सिंह यादव ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की सलाह दिया तथा महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रवक्ता डॉ प्रशांत यादव ने बच्चों को स्वास्थ्य और सुखी रहने का संदेश दिया! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक, समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर योग दिवस में सहयोग किया!


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन