नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के धर्मा पैलेस, रामपुर मडियाहूं, जौनपुर में शासन के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्दयेश्य शासन एवं व्यापारी समुदाय के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए व्यापारिक समस्याओं का निराकरण करना तथा व्यापारिक सुगमता को प्रोत्साहित करना रहा। व्यापारी संवाद कार्यक्रम जीएसटी 2.0 में राज्य कर अधिकारी जौनपुर और रामपुर व्यापार मंडल के व्यापारीगण धर्मा पैलेस रामपुर मड़ियाहूं में उपस्थित हुए जिसमे जी एस टी पंजीयन एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा के विषय मे व्यापारियों को अवगत कराया गया। इसी के साथ व्यापारियों को जीएसटी में आ रही समस्याओं का समाधान करना, समय से जीएसटी रिटर्न भरना, जीएसटी पोर्टल पर व्यापारी का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी अपडेट करना, जीएसटी में व्यापारियों को प्रोत्साहित करना, जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल, ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट व आदि से संबंधित जानकारी देना मुख्य उद्देश्य था
जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त सुरेन्द्र कैथल, सहायक आयुक्त अतुल सोनकर, राज्य कर अधिकारी मुरली प्रसाद, प्रधान सहायक अर्जुन यादव उपस्थित हुए एवं व्यापार मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष इंद्रभान इंदु सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल, एडवोकेट तरुण तिवारी, मनोज जायसवाल, गोविंद बरनवाल, अवधेश बरनवाल, राजन जायसवाल, शंकर गुप्ता, श्यामजी साहू, पिंटू जायसवाल, उमेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, अरविंद विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, विपिन जायसवाल, के. पी. सिंह, मो. कुर्बान व अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ