Jaunpur News : कांग्रेसी नेता चिराग अली की मनायी गई 16वीं पुण्यतिथि

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नासही में स्थित एमएच कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक चिराग अली उर्फ कल्लू नेता की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को स्कूल परिवार द्वारा धूमधाम से मनायी। इस अवसर एक मजलिस का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि चिराग अली एक ऐसे समाज सेवक थे  जिनकी सोच थी कि समाज शिक्षित रहे। इसलिए उन्होंने एमएच कान्वेंट स्कूल की बुनियाद रखी और शिक्षा के चिराग को रोशन किया। उनका मानना था कि जब लोग शिक्षित रहेंगे तभी देश का विकास और मानव सेवा हो सकती हैै। वे अत्यन्त सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। मजलिस से पहले स्कूल के अध्यापक और अध्यापकों समाजसेवी व कांग्रेसी नेता रहे चिराग अली के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र इजहार हुसैन ‘‘बब्बू‘‘ अपने वक्तव्य में कहा कि वह कांग्रेस के जुझारू नेता थे और इंदिरा गांधी के जमाने में हुए जेल भरो आंदोलन में भी भाग लिया था। जेल भरो आन्दोलन का प्रमाण पत्र जब भी मैं देखता हॅू, मन प्रसन्न हो जाता है। मजलिस को मोहम्मद रजा, कामरान हैदर, इमरान हैदर, मकबूल हैदर, एकलाख अहमद ने खेताब किया। नोहा असद ने पढ़ा इस अवसर पर डॉक्टर हैदर रजा आब्दी, शकील अहमद, हसन असकरी, कौसर  अली, हसन मेहंदी ,चांद ,आदिल, गुड्डू्र औसाफ हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेहमानों के प्रति इजहार हुसैन ने आभार व्यक्त किया।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!