Jaunpur News : जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में हुआ सर्वे और जनजागरूकता कार्यक्रम

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एंटी मलेरिया माह जून 2026 के क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार, एसएफडब्ल्यू शिव शंकर वर्मा के द्वारा नगरीय क्षेत्र जौनपुर के प्रेमराज पर मोहल्ले में मलेरिया मरीज शिवम उपाध्याय के घर भ्रमण कर मरीज का फालोअप किया गया, उनके परिवार वालों को स्वास्थ्य शिक्षा, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन कार्य कराया गया। मच्छर से बचाव की जानकारी दी गई।

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेगमगंज में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विकास पाल के नेतृत्व में आयोजित एएनएम, आशा बैठक में आशाओं को मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि वेक्टर जनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, सर्विलांस, मच्छर प्रजनन स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट या निष्प्रयोज्य करने, संभावित मरीजों की पहचान करने सहित प्रशिक्षण भी दिया गया। 

फाइलेरिया निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में मियांपुर मोहल्ले में एंटी मलेरिया, एंटी डेंगू एक्टिविटीज के रूप में जन जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार प्रसार किया गया, पोस्टर पैंफलेट वितरित किए गए, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे किया गया, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे एवं सोर्स रिडक्शन आदि कार्य संपादित कराए गए।

मलेरिया, डेंगू मच्छर से फलने वाले संक्रामक रोग हैं इनसे बचाव के लिए समय रहते जांच उपचार कराया जाना आवश्यक है इसके लिए जन समुदाय को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ठंडक कंपकपी के साथ बुखार आए तो मलेरिया हो सकता है, हड्डियों जोड़ों में दर्द के साथ बुखार आए तो डेंगू, चिकुनगुनिया हो सकता है।

अगर मलेरिया डेंगू के लक्षण आए तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, जनपद के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में डेंगू, मलेरिया की निःशुल्क जांचब उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने अपील की है कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें या एंटी लार्वा रसायन स्प्रे कराएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं, खुली बदन न सोएं, डेंगू मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर पूरी तरह आराम करें, तरल खाद्य सामग्रियों का अधिक सेवन करें, तला भुना गरिष्ठ भोजन न करें, झोला छाप से बचें, स्वयं से दवा न लें। आपकी सजगता और सतर्कता आपको डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचाव कर सकती है।



📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ