Jaunpur News : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने पर दिया गया विशेष जोर

Naya Savera Network

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति  की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में बैंकिंग एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी राशन कार्डधारक परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति बैंक शाखाओं के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने स्थानीय बैंक शाखाओं द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिलने की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

इस पर अग्रणी जिला प्रबंधक हर्षमान कुमार ने विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए तथा समूहों को बैंकिंग सेवाओं से शीघ्र जोड़ा जाए।

बैठक में विभिन्न विकास कार्यक्रमों में किसान क्रेडिट कार्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कैश क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर ट्रेनर कमलेश यादव, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंकुर मालवीय, जहिंद्र यादव, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा समस्त बैंक सखियाँ उपस्थित रहीं।



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!