Mumbai News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा और समाज कल्याण के संदेश के साथ मना

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के मार्गदर्शन में और  दक्षिण-मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष प्रज्योति हंडोरे के प्रयास से विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन युवा महिलाओं के साथ समाजसेवा के संकल्प के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पहल और 'प्रियदर्शिनी उड़ान' अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों को निःशुल्क सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं नगरसेविका ट्यूलिप मिरांडा, उपाध्यक्ष पूर्वी पटेल, उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष प्रगति राणे, उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, नगरसेविका वैशाली शेंडकर, सायन कोलीवाड़ा तालुका अध्यक्ष सुरजीत कौर सहित कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के इस अभियान के माध्यम से मनाते हुए कांग्रेस परिवार ने महिला सशक्तिकरण और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!