नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की शाम गोमती नदी किनारे करीब 10 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है।नदी में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए लिखापढ़ी कर पीएम हेतु भेज दिया। हल्का दारोगा अरविंद कुमार ने बताया कि नदी में मिले शव की शिनाख्त की जा रही है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
