जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के सुअरी रामपुर में अपना दल (एस) जलालपुर जोन की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी ओमप्रकाश पासी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री चंद्रशेखर पटेल ने किया तथा अध्यक्षता जोन अध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा एवं नाम पट्टिका लगाने का आह्वान किया गया, ताकि संगठन की पहचान और मजबूती गांव-गांव तक दिखाई दे। इस अवसर पर आगामी 2 जुलाई को संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के जन्म स्वाभिमान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से मिशन को सफलता मिलेगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल, संजीव पटेल, साहब लाल पटेल, विजय विश्वकर्मा, सियाराम पटेल, आदित्य पटेल, आकाश विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
| Advt |