Jaunpur News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद के गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निराश्रित गोवंश संरक्षण की प्रगति, गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण, सुरक्षा, गर्मी से बचाव तथा आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी गोआश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गर्मी एवं लू से बचाव हेतु टीन शेड, ग्रीन नेट, जूट के बोरे, पंखे, वाटर स्प्रिंकलर तथा छायादार व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित रखा जाए। 

उन्होंने कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को नियमित रूप से नहलाया जा रहा है तथा गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कई स्थलों पर स्प्रिंकलर एवं पंखों की व्यवस्था भी संचालित है। गोवंशों के लिए हरे चारे एवं वृक्षारोपण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा दिन एवं रात्रि सुरक्षा के लिए केयरटेकरों की तैनाती की गई है। गोवंशों की सुरक्षा के लिए गोआश्रय स्थलों पर बाउंड्रीवाल, ट्री गार्ड एवं गेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवंशों की इयरटैगिंग भी अवश्य की जाए। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज के अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ