Jaunpur News : कोटिगांव में संपन्न हुई रामपुर जोन की मासिक बैठक, जनस्वाभिमान दिवस को सफल बनाने का आह्वान

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के कोटिगांव में रामपुर जोन की मासिक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि जिला मीडिया सचिव सुनील पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव राकेश मिश्रा एवं जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर जोन अध्यक्ष रवि गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया सचिव (व्यापार मंच) संतोष जायसवाल ने किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने तथा नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी 2 जुलाई 2026 को डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले जनस्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

जोन अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाए तथा नाम पट्टिका स्थापित करे, जिससे संगठन के प्रति समर्पण और पहचान दोनों मजबूत हों। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में मंगेश यादव, प्रमोद पटेल, सुरेश पटेल, राजेश पटेल, अजय पटेल, फौजदार प्रजापति, उदय राज पटेल, श्यामलाल पटेल, चंद्रशेखर चौहान, आशीष पटेल, रामनारायण पटेल, मनोज यादव, उमेश, अशोक, रामसकल, राजेंद्र प्रसाद पाल, सर्वजीत पटेल, बसंतलाल पटेल, शुभम वर्णवाल, दीनानाथ पटेल, प्रांजुल श्रीवास्तव, शिव कुमार, सकील अहमद, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, राम आधार, निहाला प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनस्वाभिमान दिवस को भव्य रूप से मनाने के संकल्प के साथ हुआ।


📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!