Jaunpur News : बजाज लोन और इंश्योरेंस के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, गैंग का सरगना गिरफ्तार

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से छह मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, नौ बैंक पासबुक, सात चेकबुक तथा साइबर ठगी से संबंधित 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय पोर्टल, प्रतिबिम्ब पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि एक संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को बजाज कंपनी से लोन, निवेश और विभिन्न पैकेज दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था।

पुलिस ने 12 जून की रात सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरोह के मुख्य सरगना शुभम सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी पपरावन, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना जौनपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर लोन एवं निवेश की प्रक्रिया का झांसा देता था। ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क, इंश्योरेंस शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए गए थे और उन्हीं के आधार पर सिम कार्ड तथा बैंक खाते खुलवाए जाते थे। ठगी की रकम विभिन्न खातों में जमा कराकर एटीएम, चेकबुक और सीएससी सेंटरों के माध्यम से तुरंत निकाल ली जाती थी।

पुलिस जांच में अब तक आरोपी द्वारा लगभग 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई में भी उसके खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज है, जबकि राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर उससे संबंधित 20 से अधिक शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!