Jaunpur News : गोष्ठी में विकास कार्यों की समीक्षा

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को "12 साल बेमिसाल" विषय पर गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन ने की, जबकि पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य राज बहादुर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सुशासन, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार दुबे वाजपेयी, संदीप पटेल, राजेश कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!