चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के भगेरी गांव में बुधवार को गांव देवी की मूर्ति स्थापना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया और देवी-देवताओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पंडित सुधांशु जी महाराज समेत पांच आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से गांव देवी की मूर्ति की स्थापना कराई। पूजा-अर्चना और हवन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए तथा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भीषण उमस भरी गर्मी और तीख़ी धूप के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन दिनभर बना रहा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रभूषण दुबे, संतोष दुबे, पंकज दुबे, विष्णुकांत दुबे, अच्छेलाल दुबे, विजय दुबे, सुभाष दुबे, शुभम दुबे सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
| विज्ञापन |
