जौनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम "Yoga for Healthy Ageing" के तहत आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल ने बताया कि पहले प्रतियोगिताओं में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 17 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 जून 2026 सायं 6 बजे तक कर दिया गया है।
आयुष विभाग द्वारा तीन श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं—
स्लोगन प्रतियोगिता (हिंदी में टाइप किया हुआ, न्यूनतम 2 एवं अधिकतम 4 पंक्तियां)
योग चित्रकला प्रतियोगिता (योग विषय पर हाथ से बना 70×56 सेमी का पोस्टर)
योगासन प्रतियोगिता (अधिकतम 1 मिनट का योगासन वीडियो)
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आयुष विभाग के पोर्टल http://kavach.upayush.in पर जाकर प्रतियोगिता सेक्शन में अपनी पसंद की श्रेणी का चयन कर नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आयु एवं जनपद सहित आवश्यक जानकारी भरकर संबंधित फोटो, पोस्टर या वीडियो अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। डॉ. कमल ने अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।
| Advt |

%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)