Jaunpur News: दो बाईकों की भिड़ंत में चार घायल, जिला अस्पताल रेफर

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मडियाहू जौनपुर मार्ग पर स्थित सराय कालिदास गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया।  सराय कालिदास गांव निवासी अनुज यादव (24) और साधना (38) एक बाइक पर सवार होकर मंदिर से दर्शन कर घर जा रहे थे, इसी दौरान मड़ियाहूं की ओर से जौनपुर की ओर जा रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर रामनगर द्वितीय गांव निवासी राकेश कुमार (32) तथा राजकुमार (34) सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चारों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt