खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा भय और आतंक का माहौल बनाने वाले एक अराजक तत्व को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भड़काऊ एवं आक्रामक वीडियो और पोस्ट साझा कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इसरा निवासी शेख अशरफपुर, रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
![]() |
| विज्ञापन |

