Jaunpur News: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, चिकित्सक व कर्मचारियों पर केस

Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। अस्पताल रोड स्थित किरण अस्पताल में उपचार के दौरान छह माह की गर्भवती महिला की मौत हो जाने से स्वजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद अस्पताल बंद कर आरोपितों के फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थीं। स्वजनों का कहना है कि गर्भधारण के बाद से उनका इलाज उक्त निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अचानक पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उपचार शुरू होने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय दर्द और बढ़ गया।

स्वजनों के मुताबिक शाम के समय चिकित्सक लक्ष्मी को जिले के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से आधी रात के बाद उन्हें वापस लाया गया और बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। यह सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिवार वालों और अस्पताल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। स्वजनों का यह भी आरोप था कि मृत नवजात का शव न तो उन्हें दिखाया गया और न हीं दिया गया। इसी रोड पर स्थित एक पैथोलॉजी जहां मृतका का अल्ट्रासाउंड किया गया था,जब पुलिस जांच पड़ताल को वहां पहुंची तो संचालक ने बताया कि सारा डेटा कंप्यूटर से डिलीट हो गया है।

मृतका के पति रिंकू थाने पहुंच चिकित्सक तथा कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!