Jaunpur News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान, 5 किलो पन्नियां जब्त

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों की टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियों की जांच की।

अभियान का नेतृत्व कर रहे श्याम नारायण मिश्र ने टीम के साथ नगर के प्रमुख  व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से लगभग पांच किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां बरामद की गईं, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। टीम ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पन्नियों के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया।

नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह अवैध है। भविष्य में यदि किसी दुकान पर इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में सिकंदर, आनंद सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नगर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नियमित रूप से जांच की जाएगी।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!